Showing posts with label Republic Day. Show all posts
Showing posts with label Republic Day. Show all posts

Monday, January 26, 2015

Bharat Desh Humara Hai














भारत देश हमारा है यह
हमको जान से प्यारा है
दुनिया में सबसे न्यारा यह
सबकी आंखों का तारा है
मोती हैं इसके कण- कण में
बूँद- बूँद में सागर है
प्रहरी बना हिमालय बैठा
धरा सोने की गागर है
भूमि ये अमर जवानों की है
वीरों के बलिदानों की
रत्नों के भंडार भरे हैं
गाथा स्वर्णिम खानों की
सत्य, अहिंसा, शांति बाँटता
इसकी शान तिरंग़ा है
गोद खेलती नटखट नदियाँ
पावन यमुना- गंगा है
चंदन की माटी से महके
मातृभूमि को वंदन है
कोटि-कोटि भारतवालों का
सुंदर –सा यह नंदन है

दुनिया में सबसे न्यारा यह
सबकी आँखों का तारा है
हमको जान से प्यारा यह
भारत देश हमारा है.